Ghaziabad Corona: गाजियाबाद में बढ़ रहा कोरोना का प्रकोप, 19 नए मामले आए सामने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2023, 11:59 PM IST

Ghaziabad Corona: गाजियाबाद के साथ-साथ नोएडा में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। नोएडा में अब कोरोना के सक्रिय केस 42 हो गए हैं। यहां सोमवार को ही छह नए संक्रमित मरीज मिले थे। नोएडा के जिला अस्पताल में जगह-जगह पोस्टर भी लगा दिए गए हैं कि आप मास्क का प्रयोग करें और सावधानी बरतें।

Ghaziabad Corona: दिल्ली एनसीआर से सटे गाजियाबाद में कोरोना ने एक बार फिर से अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है। रोज नए मामलों में वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटों में 19 नए मामले सामने आ चुके हैं।

Ghaziabad corona update

गाजियाबाद में कोरोना के मामले बढ़े

यहां सबसे ज्यादा कोरोना के केस

मंगलवार को आए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार इन नए मामलों को मिलाकर 55 एक्टिव केस हो गए है, जिनमें से 3 मरीज जिले के अस्पतालों में भर्ती है। बाकी सभी मरीज अपने घरों में ही आइसोलेटेड होकर इलाज करा रहे हैं। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार यूपी में नोएडा, लखनऊ और गाजियाबाद में कोरोना के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

End of Feed