Ghaziabad: बाइक पर स्टंट गाजियाबाद और सोशल मीडिया पर ‘बुलेट रानी’ के तौर पर चर्चा में रहने वाली स्टंटबाजी शिवांगी डबास इस समय जेल को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि अब वो बेल पर जेल से बाहर आ चुकी हैं। शिवांगी ने महिला पुलिसकर्मी के साथ हुए विवाद पर अपनी सफाई भी दी है। दरअसल, एलटी रोड पर 28 अगस्त को रात करीब 10 बजे डबास के दोस्त की कार महिला सिपाही की स्कूटी से टकरा गई थी।
यह खूबसूरत लड़की इंस्टग्राम की है बुलेट रानी।
जिस पर महिला पुलिसकर्मी और शिवांगी ने एक दूसरे पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था। इस विवाद का वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने शिवांगी और कार सवार युवक के खिलाफ लोक सेवक को चोट पहुंचाने, मारपीट और अभद्रता, अप शब्द कहे जाने के साथ-साथ खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाने की धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया था।
शिवांगी ने पुलिस पर लगाया बदतमीजी का आरोपजमानत मिलने पर जेल से बाहर आई शिवांगी ने उस दिन की घटना के बारे में कहा कि पुलिस कर्मचारियों ने उनके साथ काफी ज्यादा बदतमीजी की। गाली-गलौज करने के साथ उन्हें डराया-धमकाया भी गया। शिवांगी डबास का कहना है कि मेरे पिता नहीं हैं। मां ने उन्हें हर परिस्थिति से लड़ने के लिए तैयार किया है। शिवांगी ने कहा कि मेरी मां भी सभी वाहनों को चला लेती हैं और मैं भी 8वीं क्लास से बुलेट चला रही हूं।
जानें, कौन है शिवांगी डबास
शिवांगी डबास का जन्म गाजियाबाद में 23 दिसंबर 1988 को हुआ था। शिवांगी का पूरा नाम चौधरी शिवांगी डबास है। वहीं घर व दोस्तों में निक नेम 'मिस जाटनी' और इंस्टाग्राम पर ‘बुलेट रानी’ है। शिवांगी अपने आप को एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मानती हैं। शिवांगी का इंस्टाग्राम प्रोफाइल मिस जाटनी के नाम से है, जिस पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। शिवांगी ने गाजियाबाद के ही एक कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।सोशल मीडिया पर इसलिए मिला 'बुलेट रानी' नामसोशल मीडिया पर इनके शिवांगी डबास के फॉलोअर्स 'बुलेट रानी' के नाम से जानते हैं। इसका कारण शिवांगी द्वारा बुलेट पर किया जाने वाला खतरनाक स्टंट है। इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है। इन वीडियोज में कभी शिवांगी हाथ छोड़कर बुलेट चला रही होती हैं तो कभी कंधे पर किसी दूसरी लड़की को बैठाकर बुलेट चलाती नजर आती हैं। वहीं शिवांगी का ट्रैफिक के बीच में घोड़े पर सवारी करने वाला वीडिया भी खूब वायरल हुआ। इन सभी वीडियोज को शिवांगी अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड करती है, जिसपर लाखों की संख्या में लाइक व कमेंट आते है।
