गाजियाबाद

Ghaziabad News: दुष्कर्म के बाद 8 साल की बच्ची की हत्या, 13 और 11 वर्षीय चचेरे भाई गिरफ्तार

गाजियाबाद में 13 साल के बच्चे ने अपनी 8 साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद अपने 11 साल के भाई के साथ मिलकर शव को नाले में फेंककर ढक दिया।

Image

चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म और हत्या

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक 13 साल के लड़के को अपनी चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म और हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने 20 अप्रैल को अपनी 8 वर्षीय चचेरी बहन को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद उसके शव को पास के नाले में फेंककर उसे ढक दिया। शव को छिपाने में आरोपी के 11 वर्षीय भाई ने भी उसकी मदद की है। HT की रिपोर्ट के अनुसार शव के पोस्टमार्टम में बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपी बच्चों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 13 वर्षीय आरोपी के खिलाफ आईपीसी और पोक्सो के तहत हत्या और दुष्खर्म का मामला दर्ज किया है। वहीं उसके भाई के खिलाफ सबूतों को नष्ट करने के लिए आईपीसी की धारा 201 के तहत केस दर्ज किया है।

बदला लेने के लिए की हत्या

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच के दौरान पता चला है कि पीड़िता ने छेड़छाड़ को लेकर आरोपी की शिकायत की थी। जिसपर बच्चे के पिता ने उसे पीटा था। इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। 20 अप्रैल को आरोपी उसे एक अलग स्टोररूम में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। जिससे बच्ची की मौत हो गई। आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने छोटे भाई को बुलाया और उसकी मदद से शव को नाले के पास ले जाकर ईंटो से ढक दिया।

बच्चे ने गढ़ी नकली कहानी

बच्ची के लापता होने के बाद उसकी खोज शुरू की गई। 21 अप्रैल को उसके माता पिता और स्थानीय लोगों को एक शव नाले में मिला। पुलिस ने बताया कि इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि 11 वर्षीय बच्चे ने शव को लेकर कहानी बनाते हुए अपने परिवार को बताया कि एक 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति उससे मिला था। जिसने उससे नाले के पास शव की तलाशी करने के लिए कहा। इस दौरान 13 वर्षीय बच्चा अपने दादा के घर के लिए निकल चुका था। पुलिस ने बच्चों से पूछताछ की, जिसके बाद उसने घटना का खुलासा किया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article