Bulandshahr: नकली दूध और पनीर का चल रहा था गोरखधंधा, 5 गोदाम सील; इन शहरों में सप्लाई करते थे शातिर

बुलंदशहर के खुर्जा में नकली दूध और पनीर बनाने के मामले पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केमिकल से भरे 5 गोदाम को सील कर दिया है। इस गोदाम से 20 लाख रुपये का केमिकल बरामद किया गया है। पुलिस ने गोदाम के संचालन को गिरफ्तार कर लिया है।

Bulandshahr News: भारत के कई शहरों ने नकली दूध और पनीर बनाने और मिलने की खबर अक्सर सामने आती रहती है। खाद्य पदार्थ में मिलावट और खराब सामग्री से खानपान की वस्तुओं को बनाने के इस प्रकार के मामलों को देखते हुए ही फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट टीम एक्शन मोड में है। इस बीच बुलंदशहर के खुर्जा में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने नकली दूध और पनीर तैयार करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। यहां स्याना अड्डा के पास केमिकल से भरे पांच गोदामों को सील किया गया और इसके संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Fake Milk nad Paneer

खुर्जा में नकली दूध और पनीर का चल रहा था गोरखधंधा

नकली पनीर बनाकर इन शहरों में होता था सप्लाई

फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के असिस्टेंट कमिश्नर विनीत कुमार की टीम द्वारा बुधवार रात खुर्जा के गांव से 25 किलो नकली पनीर, 250 किलो स्किम्ड दूध पाउडर, 300 लीटर रिफाइंड, पामोलिन तेल और सफेद तरल रसायन का पेस्ट जब्त किया गया था। उस दौरान मौके पर मौजूद नफीश अहमद से मामले की पूछताछ किए जाने पर केमिकल के गोदाम के बारे में सूचना मिली। नफीश अहमद ने बताया कि यहां से हर दिन करीब 3 क्विंटल पनीर तैयार करके दिल्ली व आसपास के शहरों में भेजा जाता है। नफीश अहमद ने केमिकल से भरे गोदाम के बारे में भी पुलिस और फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारियों को जानकारी दी।

End of Feed