Ghaziabad: गाजियाबाद- फरीदाबाद कॉरिडोर को इस अहम एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी, एनसीआर के लोगों को ऐसे मिलेगा फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2023, 03:05 PM IST

Ghaziabad: एफएनजी कॉरिडोर को अब देहरादून एक्‍सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी हो रही है। इस एक्‍सप्रेसवे और कॉरिडोर के जुड़ने के बाद दिल्‍ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद के लोग भी कुछ ही घंटे में देहरादून और हरिद्वार पहुंच सकेंगे। इस प्रोजेक्‍ट को डेढ़ से दो साल में पूरा करने का लक्ष्‍य रखा गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • देहरादून एक्‍सप्रेसवे के साथ जुड़ेगा एफएनजी कॉरिडोर
  • गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा के लोगों को फायदा
  • इस प्रोजेक्‍ट को डेढ़ से दो साल में पूरा करने का लक्ष्‍य

Ghaziabad: फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद कॉरिडोर (एफएनजी कॉरिडोर) को अब एक नए एक्‍सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी हो रही है। इसे कॉरिडोर को निर्माणाधीन दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के साथ जोड़ा जाएगा। एफएनजी कॉरिडोर के इस एक्सप्रेसवे के साथ जुड़ने से दिल्‍ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद के लोग भी कुछ ही घंटे में सीधे देहरादून और हरिद्वार पहुंच सकेंगे। एफएनजी और एक्‍सप्रेसवे को आपस में लिंक करने की जानकारी सड़क परिवहन, राजमार्ग और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री रि. जनरल वीके सिंह ने एक कार्यक्रम में दी। उन्‍होंने कहा कि इस योजना पर काम चल रहा है। लखनऊ में मध्‍य फरवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होने वाली है। जिसमें इस योजना को रखा जाएगा।

Union Minister VK Singh

कार्यक्रम का शुभारंभ करते केंद्रीय मंत्री वीके सिंह

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि, इस शहर के लिए बेहद खुशी की बात है कि, यहां पर निवेशकों द्वारा विभिन्न क्षेत्र में निवेश के 2777 प्रस्‍ताव दिए हैं। इनका कुल लागत 92,971 करोड़ रुपये है। इस निवेश से गाजियाबाद के अंदर चार लाख से ज्‍यादा रोजगार के अवसर पैदा होंगे। वीके सिंह ने कहा कि निवेशक हमेशा निवेश से पहले अच्छी कनेक्टिविटी को देखते हैं। उन्‍होंने कहा कि गाजियाबाद और कानपुर जैसे यूपी के दो बड़े औद्योगिक शहरों को जोड़ने के लिए पहले से ही एक गलियारा बनाने पर कार्य चल रहा है। इससे गाजियाबाद को दिल्‍ली एनसीआर के अलावा यूपी में व्यापार का हब बनेगा।

End of Feed