खाने के बिल पर हुआ विवाद तो कार सवार ने होटल संचालक के बेटे को मारी गोली; CCTV में कैद हुई वारदात

सोमवार की सुबह मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र एक कहासुनी गोलीकांड तक पहुंच गई। होटल में खाने के बिल को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने गोली चला दी। ये घटना CCTV में कैद हो गई है जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी को भागने के क्रम में ही हिरासत में ले लिया और कार्रवाई जारी है।

Meerut News: सोमवार की सुबह मेरठ में बेहद मामूली विवाद में गोली चल गई और एक आदमी घायल हो गया। खाने के बिल को लेकर हुई कहासुनी से शुरू हुई ये बात गोली तक पहुंच गई। गोली चलाने की घटना CCTV कैमरे में दर्ज हो गई। होटलकर्मियों से हाथापाई के बाद आरोपी अपनी कार से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने भाग रहे आरोपी को खरखौदा मोड़ से पकड़ लिया। होटल में गोलीकांड की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

क्या है पूरा मामला

घटना मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र की है, जहां सोमवार सुबह खाने के बिल को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सुपरटेक कॉलोनी निवासी अमन पुत्र मुर्तजा अपने पिता के 'दीपक होटल' पर बैठा हुआ था, तभी नागेंद्र नाम का एक युवक कार से होटल पर पहुंचा। नागेंद्र ने होटल में खाना खाया, जिसका बिल 1500 रुपये बना। जब अमन ने बिल का भुगतान मांगा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि नागेंद्र ने अपनी अंटी से पिस्टल निकालकर अमन पर गोली चला दी। गोली अमन के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की पूरी घटना होटल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जो अब पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन गई है। वारदात के बाद होटल कर्मचारियों ने आरोपी नागेंद्र को पकड़ने की कोशिश की, जिसमें हाथापाई भी हुई लेकिन आरोपी अपनी कार से फरार हो गया।

End of Feed