गाजियाबाद

Muzaffarnagar Accident: बाइक की ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर, गलत तरीके से ओवरटेकिंग बनी हादसे की वजह, मौके पर 2 की मौत

मुजफ्फरनगर में गलत तरीके से ओवरटेकिंग करने की चक्कर में बाइक की ट्रैक्टर ट्रॉली से आमने सामने की टक्कर हो गई। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली बाइक सवार समेत एक राहगीर महिला को कुचलते हुए आगे चली गई। इस हादसे में महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई है और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Muzaffarnagar Road Accident: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार दो लोगों सहित राहगीर महिला को कुचल दिया है। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस खौफनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतकों के शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना मुजफ्फरनगर थाना फुगाना मेरठ करनाल हाईवे मार्ग की है।

सामने आई सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में देखा जा सकता है कि रोड के उस पास से बाइक पर सवार दो लोग गलत दिशा में बाइक लेकर जाने की कोशिश कर रहे हैं। उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली वहां से गुजरी। बाइक सवार को बचाने की कोशिश करते हुए ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू हो गई और राहगीर महिला समेत बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए, जिससे यह हादसा हो गया। इस हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है

बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दोनों लोग खरड़ गांव से अपने घर लौट रहे थे और हाईवे पर लोई गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी। सड़क पार करते हुए बाइक सवार सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी और यह हादसा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही सीसीटीवी में कैद हुई हादसे की वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article