School Bus Fire: कौशांबी में स्कूल बस में लगी भीषण आग, इलाके में मची बच्चों की चीख-पुकार

Ghaziabad Fire News: गाजियाबाद के कौशांबी में दिल्ली प्रीत विहार की एक बस में भीषण आग लग गई। उस दौरान बस में सवार 14 से 15 बच्चों को समय रहते रेस्क्यू किया गया। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

School Bus Fire: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में एक स्कूल बस में भीषण आग लग गई। बस में लगी आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। यह बस दिल्ली के प्रीत विहार में स्थित एक स्कूल की बताई जा रही है। बस में 14 से 15 बच्चे सवार थे, उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 2 गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि वैशाली फायर स्टेशन को बस में आग लगने की सूचना मिली थी। एक अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर देखा गया तो पूरी बस में आग फैल गई थी। दमकल की टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

School Bus Fire

गाजियाबाद में स्कूल बस में लगी भीषण आग

घटना में गनीमत यह रही की इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। बस में सवार सभी छात्रों को समय रहते बाहर निकाल दिया गया था। सभी सुरक्षित हैं। पुलिस और दमकल अधिकारी आग लगने की वजह की जांच में जुटे हुएं है। बता दें कि स्कूल की ये बस एक एसी बस थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि एसी में किसी फॉल्ट के कारण आग लगी होगी। लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। आग लगने की वजह की जांच की जा रही है।

End of Feed