गाजियाबाद में अंसल ग्रुप के खिलाफ Fir, धोखाधड़ी, विश्वासघात करने के आरोप; जानें क्या है माजरा

यूपी के गाजियाबाद में रियल एस्टेट डेवलपर अंसल ग्रुप के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी समेत कई आरोपों में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई।

गाजियाबाद: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में बुधवार को रियल एस्टेट डेवलपर अंसल ग्रुप के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी समेत कई आरोपों में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के सहायक अभियंता ज्ञान प्रकाश द्विवेदी ने जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मेसर्स अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Fir on Ansal Group

(फाइल फोटो)

इनके खिलाफ एफआईआर

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी में प्रणव अंसल, विकास यादव, अमित शुक्ला और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार सुबह प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस आदेश के बाद सामने आई है, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी मामले में अंसल बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि घर खरीदारों को न्याय मिल सके।

End of Feed