Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने की खबर सामने आई है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। बॉयलर फटने की यह घटना पेपर मिल में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। घटनास्थल पर मौजूद गाजियाबाद ACP ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि यहां सुबह हुए इस हादसे में फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। अधिकारी ने बताया की मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Ghaziabad: गाजियाबाद की फैक्ट्री में फटा बॉयलर, तीन लोगों की मौके पर मौत
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Mar 28, 2025, 09:26 AM IST
Ghaziabad: गाजियाबाद स्थित एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 6 लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।
End of Feed
