Bulandshahr: बुलंदशहर में एक ही रात में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। बुलंदशहर के अरनिया में पुलिस ने आरोपी शहजाद को गोली मारकर घायल कर दिया और उसके साथी तरीकत को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अरनिया से फरार हुए आरोपियों के एक अन्य साथी नौशाद से खुर्जा देहात में मुठभेड़ हुई।
आरोपी नौशाद भी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। नौशाद पर 25 हजार का इनाम था और उसके खिलाफ 32 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि शहजाद पर 18 मुकदमे दर्ज हैं। तरीकत का भी बड़ा आपराधिक इतिहास है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चोरी की मोटर, ऑटो, मोटरसाइकिल, तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए।
पुलिस चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
अरनिया पुलिस के मुताबिक, अरनिया थाना क्षेत्र के बड़ा गांव फ्लाइओवर के पास रात 10:30 बजे चेकिंग चल रही थी। ऐसे में जब पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करनी चाही तो, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी नौशाद भी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस को मौके से चोरी की मोटर, ऑटो, मोटरसाइकिल, तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
