गाजियाबाद

24 संगीन घटनाओं में शामिल था बदमाश, पुलिस से मुठभेड़ के बाद हुआ गिरफ्तार

गाजियाबाद की वेव सिटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 24 गंभीर घटनाओं में शामिल रहे एक वांछित बदमाश बिलाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को रूटीन चेकिंग के दौरान अपनी गिरफ्त में लिया।

Image

गाजियाबाद में 24 संगीन वारदातों में शामिल अपराधी गिरफ्तार

Photo : Times Now Digital

गाजियाबाद की वेव सिटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 24 गंभीर घटनाओं में शामिल रहे एक वांछित बदमाश बिलाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस रूटीन चेकिंग कर रही थी जब बिलाल संदिग्ध रूप से मोटरसाइकिल पर आता दिखा। पुलिस ने जब उसे रोकने का इशारा किया तो वो फरार होने की कोशिश करने लगा। पुलिस के पीछा करने पर उसने पुलिस कर्मियों पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे आरोपी के पैर में गोली लगी। इससे वो घायल हो गया। जिसके बाद से उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली।

गंभीर घटनाओं में था शामिल

पुलिस की पूछताछ से ये पता चल कि बिलाल मसूरी क्षेत्र का रहने वाला है और उस पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में उसने एक वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसके बाद उसे जेल भेजा जाएगा।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article