गाजियाबाद

मेरठ में सेना का ड्रोन लापता, सैन्य प्रशिक्षण के दौरान तेज हवा से भटका रास्ता; तलाश जारी

मेरठ में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान एक ड्रोन लापता हो गया। पुलिस ने बताया कि तेज हवा के कारण ड्रोन तय दिशा से भटक गया और उसका नियंत्रण मॉनिटर से संपर्क टूट गया। सिग्नल न मिलने के बाद वह लापता हो गया। लापता ड्रोन की तलाश की जा रही है।

Image

सांकेतिक फोटो

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सेना का एक ड्रोन सोमवार शाम प्रशिक्षण के दौरान लापता हो गया। इस मामले में 622 ईएमई बटालियन के हवलदार तकनीशियन दीपक रॉय की ओर से रेलवे रोड थाने में तहरीर दर्ज कराई गई। जिसके अनुसार, यह घटना सिटी रेलवे स्टेशन के पास उस समय हुई जब सैन्य अभ्यास के तहत एक ड्रोन उड़ाया गया था। उड़ान के दौरान ड्रोन का नियंत्रण मॉनिटर से संपर्क टूट गया और वह तय दिशा से भटक कर लापता हो गया।

तेज हवा के कारण तय दिशा से भटका

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) संतोष कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “सेना की ओर से दी गई सूचना के अनुसार, ड्रोन रोहटा रोड क्षेत्र में उड़ाया गया था, जो रेलवे लाइन पार कर दूसरी दिशा में चला गया। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका। काफी तलाश के बाद भी ड्रोन का कोई सुराग नहीं मिला है।”

ड्रोन में कैमरा और जीपीएस सिस्टम नही था

हवलदार रॉय ने बताया कि ड्रोन में न कैमरा था और न ही जीपीएस सिस्टम था। उन्होंने कहा, “यह सामान्य प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। तेज हवा के कारण ड्रोन असंतुलित हो गया और सिग्नल न मिलने के बाद लापता हो गया।”

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article