Auto Taxi Fare: अब गाजियाबाद वालों पर महंगाई की गाज, बढ़ने जा रहा ऑटो किराया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2023, 05:46 PM IST

Auto Taxi Fare: गाजियाबाद के लोगों को बड़ा झटका लगने वाला है। यहां पर भी अब दिल्‍ली की तरह ऑटो का किराया बढ़ सकता है। ऑटो यूनियन की किराया बढ़ोत्‍तरी की मांग पर आरटीओ ने सर्वे करने का निर्देश दिया है। 30 जनवरी को स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की बैठक में इस पर आखिरी फैसला लिया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • किराये के मौजूदा कीमत में करीब 30 फीसदी बढ़ोत्‍तरी की मांग
  • स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी 30 जनवरी की बैठक में लगी फैसला
  • फरवरी माह के अंत तक बढ़ा हुआ किराया दर हो सकता है लागू

Auto Taxi Fare: दिल्ली के बाद अब गाजियाबाद के लोगों को भी बड़ा झटका लगने वाला है। यहां पर भी ऑटो का किराया बढ़ाने के लिए ऑटो चालक यूनियन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों ने गाजियाबाद के रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (आरटीओ) से दिल्‍ली की तरह ऑटो किराया बढ़ाने की मांग की है। ऑटो चालकों ने किराया बढ़ाने की वजह सीएनजी के रेट में भारी बढ़ोतरी को बताया है। आरटीओ ने ऑटो चालकों की इस मांग पर सहमति जता दी है, लेकिन इसके पहले संबंधित रूट का सर्वे करने का निर्दश दिया है। आरटीओ के अनुसार, इस सर्वे के हिसाब से ही किराया बढ़ाने की अनुमति दी जाएगी। फिलहाल ऑटो यूनियन की इस मांग को मंजूरी के लिए स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के पास भेज दिया गया है। अगर गाजियाबाद में भी दिल्ली जितना किराया बढ़ाता है तो यात्रियों को मौजूदा कीमत से करीब 30 फीसदी अधिक किराया देना पड़ेगा।

auto fare hike in ghaziabad

गाजियाबाद में भी बढ़ने वाला है ऑटो का किराया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गाजियाबाद आरटीओ ने बताया कि, यहां पर आखिरी बार वर्ष 2015 में किराया बढ़ाया गया था। जिसके बाद अब दोबारा से किराया बढ़ोत्‍तरी की समीक्षा की जा रही है। आगामी 30 जनवरी को स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की बैठक है। जिसमें ऑटो किराया के रेट को लेकर फैसला हो सकता है। किराया का जो भी रेट होगा, उसे शासन के पास भेजा जाएगा। वहां से किराया बढ़ोत्‍तरी का सर्कुलर जारी होने के बाद यह लागू होगा। उम्‍मीद है कि फरवरी के अंत किराया बढ़ोत्‍तरी लागू हो जाएगा।

End of Feed