गाजियाबाद

Ghaziabad News: जॉब के नाम पर बेरोजगार युवाओं से करोड़ों की ठगी, 6 शातिर गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2023, 08:38 PM IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद के साइबर सेल ने बेरोजगार युवाओं को जॉब और ऑफर का झांसा देकर ठगने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इनके कॉल सेंटर पर छापा मारकर पुलिस ने छह जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने हाल ही में एक युवक से 14 लाख रुपये की ठगी की थी।

Image

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपियों ने युवक से फ्री लैपटॉप का झांसा दे ठगी थे 14 लाख रुपये
  • आरोपियों ने ठगी के लिए बदरपुर बार्डर के पास खोल रखा था कॉल सेंटर
  • आरोपियों के पास से 19 मोबाइल, 42 हजार रुपये और जाली नियुक्ति-पत्र बरामद

Ghaziabad News: गाजियाबाद के साइबर सेल ने जिले के बेरोजगार युवाओं को जॉब और ऑफर के नाम पर ठगने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़कर छह जालसाजों को गिरफ्तार किया है। ये शातिर ठग बदरपुर बार्डर के पास एक बिल्डिंग में कॉल सेंटर चला रहे थे। इन आरोपियों के पास ठगी में प्रयुक्त होने वाले 19 मोबाइल, 42 हजार रुपये और एयर इंडिया के कई जाली नियुक्ति-पत्र एवं एक कार बरामद की गई है। पुलिस की टीमें इन आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हैं। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी अब तक सैकड़ों युवाओं से करोड़ों रुपये की कर चुके हैं।

एडीसीपी क्राइम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपितों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी राजू व सत्यपाल मथुरा के रहने वाले हैं, वहीं महेश कुमार, शिवम और अनुज दिल्ली एवं नागेंद्र फरीदाबाद का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार ये आरोपी लंबे समय से युवाओं के साथ ठगी कर रहे थे। इन आरोपितों ने पिछले दिनों कवि नगर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को फ्री लैपटाप देने का लालच देकर 14 लाख रुपये की ठगी कर ली थी। पुलिस इस मामले की जांच के दौरान इन आरोपियों तक पहुंची और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी अलग-अलग तरह से करते थे ठगी

गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में पता चला है कि, ये आरोपी कई अलग-अलग तरह से ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। इनके टारगेट में युवा होते थे। ये युवाओं को कई तरह की ऑनलाइन शापिंग ऑफर देते। इसके अलावा आरोपित एयर इंडिया समेत कई अन्‍य बड़ी कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं को फंसाते थे। ठगी की वारदात में इन सभी आरोपितों के रोल अलग-अलग होते थे। एक आरोपी ऑफर देता था, दूसरा आरोपी उस ऑफर के लिए छोटी सी रकम शुल्क के रूप में मांगता है। वहीं तीसरा आरोपी तकनीकी खामी बताकर मोटी रकम की मांग करता, साथ ही डराता कि अगर पैसे नहीं दिए तो पहले वाले पैसे डूब जाएंगे। इस ठगी के बाद फिर से यो आरोपी रिफंड के लिए फोन करते और पैसे लौटाने की बात कह फिर से ठगी कर लेते। पुलिस अब इन सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ में जुटी है। पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों से कई बड़े मामलों का खुलासा हो सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article