Rapid Rail: दुहाई से गाजियाबाद तक इस डेट से दस्तक दे सकती है रैपिड रेल, जानिए क्या है ताजा अपडेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 13, 2023, 12:59 PM IST

Delhi Ghaziabad Meerut RRTS Opening Date: इस रैपिड रेल के शुरू हो जाने पर इस मार्ग के सभी स्टेशनों पर यात्रियों को लंबे समय तक ट्रेन का इंतजार नहीं करना होगा, उन्हें पांच से 10 मिनट के अंतराल पर ट्रेन मिलती रहेगी। साथ ही यात्रा में लगने वाले समय की भी बचत होगी। रैपिड रेल प्रतिघंटे 180 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती है।

Delhi Ghaziabad Meerut RRTS Opening Date: दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम पर अच्छी खबर आई है। रिपोर्टों की मानें तो दुहाई से गाजियाबाद तक पहले चरण का उद्घाटन दिवाली तक हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इस ट्रैक पर ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। जबकि गाजियाबाद से मेरठ तक के रेल खंड का उद्घाटन मार्च 2024 तक हो सकता है। यह रैपिड रेल मेरठ से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात की तरह है।

Rapid rail

दिवाली पर दौड़ सकती है ट्रेन।

पांच से 10 मिनट के अंतराल पर मिलेगी ट्रेन

इस रैपिड रेल के शुरू हो जाने पर इस मार्ग के सभी स्टेशनों पर यात्रियों को लंबे समय तक ट्रेन का इंतजार नहीं करना होगा, उन्हें पांच से 10 मिनट के अंतराल पर ट्रेन मिलती रहेगी। साथ ही यात्रा में लगने वाले समय की भी बचत होगी। रैपिड रेल प्रतिघंटे 180 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती है। हालांकि, सकी अधिकतम गति 160 किलोमीटर प्रतिघंटे रखी गई है।

End of Feed