Ghaziabad: वेव सिटी में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार एक शातिर बदमाश, चोरी और लूट की वारदात को देता था अंजाम

Ghaziabad News: गाजियाबाद थाना वेव सिटी में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी फायरिंग बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के रोकथाम के लिए थाना वेव सिटी पुलिस टीम जगदम्बा माता उमा मंदिर आदित्य वर्ल्ड सिटी के पास रूटीन चेकिंग कर रही थी, जिसमें संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के वक्त स्पलेन्डर मोटर साइकिल सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन पुलिस को देख व्यक्ति वहां से भागने लगा। पुलिस से बचने के लिए बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की फायरिंग से बदमाश घायल हो गया और उसे गिरफ्तार किया गया।

Ghazaiabad News

गाजियाबाद पुलिस एनकाउंटर में शातिर बदमाश गिरफ्तार

मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी द्वारा दी जानकारी के अनुसार, जगदम्बा माता उमा मंदिर आदित्य वर्ल्ड सिटी के पास आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर रहे थे कि तभी अर्बन होम सोसायटी की तरफ से काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति एकदम अपनी मोटरसाइकिल से यू टर्न लेकर वापस ग्राम शाहपुर बम्हैटा की तरफ तेज रफ्तार से भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया।

End of Feed