चलती कार में हैवानियत... एक युवती के साथ गैंगरेप, दूसरी को गाड़ी से फेंका; मुठभेड़ में तीनों आरोपी अरेस्ट

Gangrape in Bulandshahr: बुलंदशहर के खुर्जा थाना इलाके में 6 मई को चलती कार में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई थी। आरोपियों ने पीड़िता की सहेली को चलती कार से धक्का दे दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को शनिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गए हैं।

Gangrape in Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में चलती गाड़ी में एक युवती के साथ गैंगरेप के तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि शनिवार को हुई मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दो आरोपी घायल हो गए हैं। बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त गाड़ी बरामद की गई है।

rape

सांकेतिक फोटो

आरोपियों की पहचान

पुलिस के मुताबिक यहां स्वाट, थाना अरनिया और थाना खुर्जा नगर पुलिस की साझा टीम ने मुठभेड़ के दौरान सामूहिक दुष्कर्म की घटना में वांछित दो बदमाशों को घायल अवस्था में उनके एक अन्य साथी सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप, गौरव और अमित के रूप में हुई है। इनमें संदीप और गौरव को पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगी है। संदीप और अमित जिला गौतमबुद्धनगर और अमित जिला गाजियाबाद का रहने वाला है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed