गाजियाबाद

Ghaziabad Encounter: पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार, गोली लगने से आरोपी घायल

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की एक बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देता था।

Image

मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Police Encounter: गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़ा गया बदमाश एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह लूट की घटना को अंजाम देते हुए नजर आ रहा है। यह वीडियो दिल्ली में हुई लूट की घटना का है, लेकिन यह घटना कब हुई, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

चेकिंग अभियान के दौरान हुई मुठभेड़

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक बाइक से आता दिखा। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने भागने की कोशिश की। इस दौरान उसकी बाइक फिसलने से वह गिर गया। बदमाश ने जब खुद को पुलिस से घिरता हुआ पाया, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे बदमाश के पैर में गोली लग गई।

दर्जनभर से ज्यादा गंभीर केस दर्ज

पुलिस ने फिलहाल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, खोका कारतूस और चोरी की बाइक समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। पकड़े गए बदमाश के ऊपर दर्जन भर से ज्यादा गंभीर केस दर्ज हैं। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान बदमाश ने कुबूल भी किया है कि उसने गाजियाबाद के चार विभिन्न थाना क्षेत्र में लूट की वारदातों को अंजाम दिया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article