खत्म हुई अपॉइंटमेंट की झंझट, अब सीधे जाकर आधार केंद्र में बच्चों का बायोमेट्रिक होगा अपडेट, UIDAI ने दी सुविधा

UIDAI ने बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए जागरूक करने के लिए अपॉइंटमेंट की झंझट खत्म कर दी है। अब अभिभावक बिना अपॉइंटमेंट आधार सेवा केंद्र में जाकर बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए एक समय भी तय किया गया है।

Ghaziabad News: आधार कार्ड मेंं बच्चों का बायोमेट्रिक समय-समय पर अपडेट करवाना आवश्यक होता है। आधार कार्ड में कुछ भी अपडेट कराने या चेंज कराने को लेकर आधार सेवा केंद्रों पर अपॉइंटमेंट लेना जरूरी है। लेकिन गाजियाबाद में बच्चों के आधार में बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए अपॉइंटमेंट की झंझट खत्म हो गई है। यहां अब अभिभावकों को अपॉइंटमेंट लेने की आवश्यकता नहीं है। अभिभावक सीधा आधार केंद्र पर जाकर अपने बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट करवा सकते हैं।

Aadhaar Card Update

अब सीधे जाकर आधार केंद्र में बच्चों का बायोमेट्रिक होगा अपडेट

UIDAI ने जागरूकता के लिए चलाया अभियान

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI के लखनऊ कार्यालय ने समय-समय पर बच्चों के बायोमेट्रिक को अपडेट को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने को लिए एक अभियान चलया। इसमें जिले के आधार सेवा केंद्रों पर बिना अपॉइंटमेंट बच्चों के आधार में बायोमेट्रिक अपडेट कराने की सहूलियत दी गई है। अपॉइंटमेंट की झंझट के बिना अब आसानी से लोग अपने बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट करवा सकते हैं। लखनऊ के साथ गाजियाबाद में भी इस अभियान की शुरुआत की गई है।

End of Feed