Baghpat Cylinder Blast: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित एक दुकान में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। यह ब्लास्ट इतना तेज हुआ कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सिलेंडर ब्लास्ट का एक दिल दहलाने वाला वीडियो भी सामने आया है। सिलेंडर ब्लास्ट की इस घटना में दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। ब्लास्ट से दुकान में लगी आग की सूचना मिलते ही पुलिस समेत फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने बताया कि यह मामला खेकड़ा शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड का है।
Baghpat Cylinder Blast: बागपत में सिलेंडर ब्लास्ट, दूर तक फैली आग की लपटें, आग पर काबू पाया गया
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Mar 6, 2025, 11:25 AM IST
Baghpat Cylinder Blast: बागपत जिले में दुकान में गैस लिक होने से आग लग गई और दुकान में रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस घटना से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
End of Feed
