ऑटो चालक की सच्चाई जान उड़ेंगे होश... सवारियों को बैठाकर करता था ये काम, मुठभेड़ में पुलिस ने धर दबोचा

हापुड़ में पुलिस ने एक ऐसे ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है, जो सवारियों को ऑटो में बैठाकर उनसे लूटपाट करता था। आरोपी महिलाओं और युवतियों को अपना निशाना बनाता था। पिछले दिनों आरोपी ने लूटपाट के दौरान एक महिला की गला दबाकर हत्या भी कर दी। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। इस दौरान उसे गोली भी लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Hapur Encounter: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक ऑटो चालक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी लूटपाट के लिए युवती और महिलाओं को अपना टार्गेट बनाता था। वह पहले ऑटो में सवारियों को बैठाता था, फिर उनसे लूटपाट करता था। इसी दौरान आरोपी ने एक महिला सवारी की हत्या भी कर दी। मुठभेड़ के दौरान ऑटो चालक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। ऑटो चालक के पास से एक ऑटो और तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए हैं।

hapur encounter

मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

ऑटो चालक के पैर में लगी गोली

हापुड़ पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि 3 अप्रैल की सुबह कोतवाली क्षेत्र में पुलिस को एक महिला का शव मिला था। जिसकी पहचान शारदा के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस महिला के हत्यारे की तलाश में जुट गई थी। बीती रात नगर कोतवाली पुलिस को गश्त के दौरान एक ऑटो आता हुआ दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, तो ऑटो चालक ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। जिससे पुलिस की एक गोली ऑटो चालक के पैर में लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed