मुस्कान और रवीना रह गईं पीछे; मेरठ में इस महिला ने पति को दी भयानक मौत

मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या के बाद एक और वैसी ही हत्या का मामला आया है। जहां एक शख्स को उसकी पत्नी और प्रेमी ने मिलकर मार दिया और बिस्तर पर सांप छोड़ दिया, ताकि मौत कारण सर्पदंश लगे। बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला खुला।

Meerut News: 4 मार्च को मेरठ में एक मर्चेंट नेवी के अफसर सौरभ राजपूत की हत्या कर दी गई। हत्या को अंजाम दिया था ,सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके ब्वायफ्रेंड साहिल ने। मेरठ से फिर एक ऐसी ही घटना सामने आई है। कहानी में पति,पत्नी और वो तो हैं लेकिन इस बार ड्रम नहीं है। इस बार हत्या को ड्रम में छुपाने की बजाए सांप के माथे मढ़ने की नाकाम कोशिश की गई। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर सोते समय अपने पति का गला घोंटा, फिर शव के नीचे सांप को दबा दिया। सांप ने युवक को 10 बार डसा।

wife killed husband in meerut made the scene to look like snakebite

मर्डर के बाद बिस्तर में रखा सांप (सांकेतिक तस्वीर)

बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात का निवासी अमित कश्यप उर्फ मिक्की रोजाना की तरह शनिवार को काम करके रात 10 बजे घर लौटा। खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब अमित नहीं उठा तो उसके घरवाले साढ़े 5 बजे उसके कमरे में पहुंचे। जहां वह मृत मिला। उसके कमर के नीचे एक सांप भी मिला जिसे घरवालों ने सपेरा बुलवाकर हटवाया। घरवाले जल्दबाजी में अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक अमित की मौत हो चुकी थी।

End of Feed