हादसों का दिन! गाजियाबाद एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत; कांवड़ियों ने गंवाई जान

यूपी के गाजियाबाद में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक इलेक्ट्रिक बस के टक्कर से 2 लोगों की मौत होना शामिल है।

गाजियाबाद: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक एसयूवी ने बुधवार तड़के मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिससे तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि पांच कांवड़िए दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मेरठ से फरीदाबाद जा रहे थे, तभी भोजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत टोल टैक्स बैरियर के पास एक एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी। यह घटना 25-26 फरवरी की मध्य रात्रि को हुई।

Accident

फाइल फोटो

कहां हुए हादसे

डीसीपी तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, उनमें से तीन- देवेंद्र, हरेंद्र और अजय (सभी की उम्र 30 के आसपास) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दो अन्य सुनील और सुंदर (दोनों की उम्र करीब 30 साल) का इलाज किया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए गए, जबकि घायलों को आगे के इलाज के लिए फरीदाबाद ले जाया गया।

End of Feed