गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का खौफ; अब तक 30 लोग हुए शिकार, शहरवासियों में डर का माहौल

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है। रविवार को विभिन्न इलाकों में 30 लोग इन हमलों का शिकार हुए और उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए ले जाना पड़ा। शहर में बढ़ रही इस समस्या ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

गाजियाबाद में इन दिनों आवारा कुत्तों का खौफ बढ़ता जा रहा है। रविवार को शहर के विभिन्न इलाकों में 30 लोग आवारा कुत्तों के हमले का शिकार हो गए। सभी पीड़ित तत्काल सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी में पहुंचे, जहां उन्हें टिटनेस और एंटी रेबीज वैक्सीन दी गई। एमएमजी अस्पताल की ओपीडी बंद होने की वजह से कई घायल मरीजों ने इमरजेंसी वार्ड में उपचार करवाया।

People Attacked by stray dogs in Ghaziabad

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों ने लोगों पर किया हमला

जानकारी के मुताबिक, सुबह के समय जब कुछ लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे या रोजमर्रा की खरीदारी के लिए बाहर गए थे, तब मुख्य सड़कों और गलियों में घूम रहे आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। घायल मरीजों में लाजपत नगर की 12 वर्षीय पूजा कुमारी, मोदीनगर की 13 वर्षीय अलीना, विजयनगर की 22 वर्षीय ईशा, नेहरूनगर के पोंजी गोयल, न्यू हिंडन विहार के 32 वर्षीय अनीस, बहरामपुर का चार वर्षीय निक्कू सहित 20 से अधिक लोग शामिल हैं।

End of Feed