Saharanpur: सहारनपुर की पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, 3 लोगों की हुई मौत, प्रशासन पर भड़का परिजनों का गुस्सा

Saharanpur: सहारनपुर जिले के निहाल खेड़ी गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भयंकर विस्फोट ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इस घटना से 3 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है। हालांकि, प्रशासन की लापरवाही को लेकर परिजन सवाल उठा रहे हैं।

Saharanpur: सहारनपुर के निहाल खेड़ी गांव में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसकी आवाज लगभग दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इस हादसे में 3 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से पहले कई लोगों के अंदर होने की आशंका जताई जा रही है। विस्फोट की तीव्रता के कारण पूरी इमारत ढह गई है। निहाल खेड़ी गांव में हुई इस भयावह घटना के बाद फॉरेंसिक टीम और दमकल विभाग की गाडियां मौके पर पहुच गयीं तथा राहत कार्य शुरू कर दिया गया। जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी हालात की समीक्षा और बचाव अभियान की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचे। इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और दावा किया है कि क्षेत्र में कई अवैध पटाखा फैक्टरियां चल रही हैं, जिनपर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Massive Explosion in firecracker factory of Saharanpur

सहारनपुर की पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट

150 मीटर दूर गिरे शवों के चीथड़े

जानकारी के मुताबिक, विस्फोट इतना भयंकर था कि पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई। इस घटना से 3 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है। शवों के टुकड़े 100 से 150 मीटर की दूरी तक बिखर गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, धमाके की आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और ऐसा महसूस हुआ जैसे भूकंप आया हो। हादसे की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल, इलाके को सील कर दिया गया है और बचाव कार्य जारी है।

End of Feed