Ghaziabad: यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए कौशांबी बस अड्डे से 2100 बसों का संचालन, ऐसे पकड़े अपने शहर की बस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 06:26 PM IST

Ghaziabad: होली त्‍योहार पर लोगों को उनके शहर तक पहुंचाने के लिए कौशांबी डिपो से संचालित होने वाली बसों की संख्‍या बढ़कर 2100 हो गई हैं। यह डिपो इस समय राज्‍य का सबसे व्‍यस्‍त बस डिपो बन गया है। यहां से गाजियाबाद के अलावा दिल्‍ली, नोएडा व एनसीआर के अन्‍य शहरों के हजारों यात्री पूर्वी यूपी और बिहार पकड़ने यहां पहुंच रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • कौशांबी डिपो से इस समय दौड़ रही हैं 2100 बसें
  • पूर्वी यूपी और बिहार की बस पकड़ने पहुंच रहे हजारों यात्री
  • कौशांबी डिपो से हर पांच मिनट पर चल रही एक बस


Ghaziabad: होली त्‍योहार पर लोगों की घर जाने की दौड़ महाभारत साबित हो रही है। लोगों को न ट्रेन में जगह मिल पा रही है और न ही बस में। इन दोनों जगहों पर पूर्वी यूपी और बिहार जाने वाले हजारों लोगों की भीड़ लगी है। इन यात्रियों को इनके घर तक पहुंचाने के लिए यूपी रोडवेज लगातार प्रयास कर रहा है। इस समय सबसे अधिक भीड़ गाजियाबाद के कौशांबी डिपो पर उमड़ रही है। जिसकी वजह से डिपो द्वारा सैकड़ों अतिरिक्त बसें इस डिपो पर मंगवाई गई हैं। डिपो अधिकारियों का दावा है कि वर्तमान समय में कौशांबी डिपो से 2100 बसें संचालित हो रही हैं। डिपो पर बसों की अधिक संख्या के कारण रोडवेज को क्षेत्रीय इंटरसेप्टर का सहारा लेना पड़ रहा है।

_Holi special bus from Ghaziabad

कौशांबी बस स्‍टैंड पर खड़ी बसें

कौशांबी डिपो के एआरएम शिव बालक ने बताया कि, यह डिपो इस समय यूपी का सबसे व्‍यस्‍त डिपो बन गया है, यहां से हर पांच मिनट में प्रदेश के अलग-अलग जि‍लों और शहरों के लिए बसें रवाना हो रही हैं। एआरएम ने बताया कि इस डिपो पर गाजियाबाद के अलावा दिल्‍ली, नोएडा और एनसीआर के अन्‍य हिस्‍सों से भी हजारों यात्री पहुंच रहे हैं। जिसकी वजह से इस डिपो से हजारों बसों का संचालन होने के बाद भी यात्रियों की संख्‍या में कमी नहीं हो रही है। इस भीड़ की वजह से कई बार डिपो के अंदर अव्‍यवस्‍था भी देखने को मिल रहा है। सबसे अधिक भीड़ पूर्वी यूपी और बिहार जाने वाले यात्रियों की है। इस वजह से यहां से ज्‍यादातर बसें इसी रूट पर चलाई जा रही हैं।

End of Feed