गाजियाबाद

Ghaziabad News: होली पर शहर के लोगों को मिलेगा पूरा पानी, बिजली कटौती पर भी रोक, जानें पूरा शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2023, 11:43 AM IST

Ghaziabad News: होली के दो दिवसीय त्‍योहार पर गाजियाबाद के लोगों को भरपूर बिजली और पानी देने के लिए इन विभागों की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन का दावा है कि सात और आठ मार्च के दिन शहर में बिजली और पानी की समस्‍या नहीं आने दी जाएगी। व्‍यवस्‍था को बेहतर बनाने के लिए कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।

Image

गाजियाबाद में होली पर मिलेगी भरपूर बिजली-पानी

KEY HIGHLIGHTS
  • सुबह साढ़े छह बजे से दोपहर ढाई बजे तक होगी जलापूर्ति
  • जलकल विभाग के सभी कर्मचारी तीन शिफ्ट में करेंगे कार्य
  • बिजली विभाग ने तैनात किए अपने 100 कर्मचारी

Ghaziabad News: होली के त्‍योहार पर लोगों को भरपूर पानी और बिजली देने के लिए नगर निगम और बिजली विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। गाजियबाद प्रशासन का दावा है कि सात और आठ मार्च के दिन शहर में बिजली और पानी की समस्‍या नहीं आने दी जाएगी। गाजियाबाद नगर आयुक्त ने जलकल विभाग को इन दो दिनों सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई है। साथ ही शहर के सभी हिस्‍सों में भरपूर पानी की आपूर्ति करने का निर्देश दिया है। दे दिए हैं। इन दो दिन शहर में सुबह साढ़े छह बजे से दोपहर ढाई बजे तक जलापूर्ति की जाएगी।

इसके अलावा शहर के जिन इलाकों में पेयजल किल्‍लत है, वहां पर निगम के टैंकरों से पानी भेजा जाएगा। इसके लिए निगम के पांचों जोनों में 50 टैंकर की व्‍यवस्‍था की गई है। इनके द्वारा पानी की सप्‍लाई होगी। टैंकर से पानी मंगाने के लिए निगम ने कंट्रोल रूम नंबर 8178018388 भी जारी किया है। निगम जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि, निगम कर्मचारी इन दो दिनों सुबह 6 से दोपहर 2 बजे, दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे और रात्रि 10 से सुबह 6 बजे के शिफ्ट में काम करेंगे। इसके अलावा सभी जोनों के अवर अभियंता, सुपरवाइजर और नलकूप ऑपरेटर हर समय मुस्तैद रहेंगे।

फाल्ट ठीक करने के लिए बिजली विभाग ने तैनात किए 100 कर्मचारी

होली के दिन बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए बिजली विभाग ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान कहीं भी फाल्ट आने पर उसे तुरंत ही ठीक किया जाएगा। बिजली विभाग के मुख्य अभियंता नीरज स्वरूप ने बताया कि हमारा लक्ष्‍य होली के दिन हर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को पूरी तरह बहाल रखना है। इसके लिए सभी अधीक्षण अभियंताओं को जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बिजली फाल्ट को जल्‍द से जल्‍द ठीक करने के लिए सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर करीब 100 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह सभी कर्मचारी सात और आठ मार्च को शिफ्ट में कार्य करेंगे। बिजली फाल्‍ट आने पर लोग 1912 पर शिकायत कर सकते हैं। समस्‍या समाधान के लिए टीम तुरंत ही पहुंचेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article