गाजियाबाद

Ghaziabad Weather Forecast Today: आज गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

Ghaziabad Weather Forecast Today,Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: गाजियाबाद में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी है, यह अलर्ट तीन दिनों के लिए जारी किया गया है। आज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

Image

गाजियाबाद में आज का मौसम

Ghaziabad Weather Forecast Today in Hindi: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलने वाला है। आज कई राज्यों में बारिश होने वाली है। इसमें यूपी भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी आज बदरा छाए रहेंगे। आज यहां गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। गाजियाबाद में सोमवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने के कारण यहां के तापमान में भी परिवर्तन हो सकता है। फिलहाल यहां सुबह और रात के समय ही ठंड का एहसास हो रहा है। लेकिन आज बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने से दिन में भी ठंडक महसूस हो सकती है।

गाजियाबाद में आज का मौसम (Ghaziabad Aaj Ka Mausam)

गाजियाबाद में तीन दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आज बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है। मंगलवार को यहां का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बुधवार को भी गाजियाबाद में ऐसा ही मौसम रहने वाला है और तापमान में भी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

यूपी के कई जिलों में अलर्ट जारी (UP IMD Rain Alert)

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें गाजियाबाद भी शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार आज एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण आज तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। गाजियाबाद में तीन दिन बारिश होने के आसार हैं, जिसके बाद गुरुवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और वीकेंड पर आसमान साफ हो जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article