Delhi-NCR Weather Forecast Today: दिल्ली में फिर बरसेंगे मेघ, सर्दी की होगी वापसी, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हो रही है। आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना भी है। इस बीच जानें कैसा रहेगा दिनभर मौसम का हाल।

Delhi-NCR Weather Forecast Today in Hindi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम बिगड़ने वाला है। यहां तीन दिन तक बारिश होने के आसार है। पिछले कई दिनों से बारिश को लेकर दिल्ली समेत कई शहरों और राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में सोमवार यानी आज से मौसम में बदलाव देखा जाएगा। इसके साथ ही आज हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई जा रही है। ऐसा होने पर दिन से ही शहर के तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी।

Delhi-NCR Weather Forecast Today

दिल्ली में फिर बरसेंगे मेघ

बीते दिनों जहां दिल्ली का तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच दर्ज किया गया वहीं रविवार अभी तक का सबसे गर्म दिन बना। रविवार का तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। लेकिन इससे अधिक खुश नहीं हो सकते है, क्योंकि मौसम विभाग ने 19 फरवरी 21 फरवरी तक तीन दिन दिल्ली में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार शाम से या रात के समय दिल्ली में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं मंगलवार और बुधवार को कई इलाकों में मध्यम से तेज स्तर की बारिश होने की संभावना है।

End of Feed