Ghaziabad Weather Forecast Today: बारिश और ठंड के बीच कोहरे का अलर्ट, जानें आज दिनभर कैसा रहेगा गाजियाबाद का मौसम

Ghaziabad Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: बीती रात बारिश के बाद गाजियाबाद की सुबह हल्के कोहरे के साथ हुई। सुबह से ही बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश और बर्फीली हवाओं से ठंड की वापसी हो सकती है।

Ghaziabad Weather Forecast Today in Hindi: गाजियाबाद में रविवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई लेकिन दोपहर होते हुए बारिश का सिलसिला फिर शुरू हो गया। दिन में हुई बारिश के बाद फिर सीधा रात में तेज बारिश दर्ज की गई। रात में कई बार हुई बारिश के बाद सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे से हुई है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, अन्य शहरों की तरह गाजियाबाद में भी कोहरा दर्ज किया गया है। बस अंतर केवल इतना है कि गाजियाबाद में कोहरा हल्का है और दृश्यता भी है। मौसम विभाग के कहे अनुसार गाजियाबाद में फिर कोहरा होने लगा है।

गाजियाबाद में बारिश की संभावना

गाजियाबाद में बीती रात तेज बारिश हुई है। बारिश की इस स्थिति के चलते सुबह की शुरुआत कोहरे और ठंड के साथ हुई है। जहां बारिश के बाद गाजियाबाद के लोगों को कोहरे और ठंड से थोड़ी राहत मिलनी शुरू हुई थी। वहीं, एक बार फिर मौसम ने लोगों की उम्मीदें तोड़ दी। कई दिनों से गाजियाबाद में बारिश का सिलसिला चल रहा है। फरवरी की शुरुआत बारिश लेकर आई थी। बता दें कि रविवार को शहर में 1.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई है। आज भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, गाजियाबाद का मौसम 6 फरवरी के बाद से साफ होने शुरू होगा। तब तक स्थिति बारिश की बनी रहेगी और तेज हवाएं भी चलेगी।

End of Feed