Ghaziabad Weather Forecast Today in Hindi: गाजियाबाद में आज सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई थी। गाजियाबाद में लोगों को कोहरे से राहत मिल गई है। मौसम साफ होने पर और वीकेंड की शुरुआत से लोगों में खुशी देखी गई है। पिछले कई दिनों से शहर में कोहरे, बारिश और ठंड का अलर्ट जारी था। लेकिन गुरुवार की शाम से ही शहर के कोहरे में कमी दर्ज की गई है। सुबह होते-होते कोहरा पूरी तरह खत्म हो गया। दोपहर के समय निकली धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली। लेकिन देखते ही देखते मौसम फिर से बदलने लगा है। शहर में ठंडी हवाएं चल रही है।जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद में 4 फरवरी को बारिश होने के अनुमान है।
गाजियाबाद में आसाम भी काफी हद तक साफ दिखा। शहर में धूप निकली। निकली धूपके कारण अब लोगों को ठंड से भी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज गाजियाबाद का मौसम साफ रहेगा। लेकिन आगामी दिनों में मौसम फिर बदल सकता है।
गाजियाबाद का मौसम (Ghaziabad Weather Today)
गाजियाबाद में मौसम साफ है। कोहरा ना होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। आसमान साफ होने और कोहरे में कमी आने से आज खिली हुई धूप निकल गई है। इसके साथ ही तापमान की बात करें तो शहर में आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यदि आज गाजियाबाद में धूप निकलती है तो इसका असर तापमान पर नजर आएगा। लोगों को ठंड और धूप के निकलने से राहत मिलेगी।
बारिश की संभावना (Rain Alert)
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में गाजियाबाद में फिर बारिश हो सकती है। जानकारी के अनुसार, 4 और 5 फरवरी को बारिश के साथ आंधी की उम्मीद जताई गई है। यदि गाजियाबाद में आने वाले दिनों में बारिश होती है तो ठंड में कमी आएगी या हालात एक बार फिर बिगड़ते हुए दिखाई देंगे।
