खेलते-खेलते गायब हुई 2 साल की मासूम, भीख मंगवाने के लिए किया अगवा; 7 दिन बाद मेरठ से बरामद

गाजियाबाद के मुरादनगर से 2 साल की बच्ची को अगवा कर उसे मेरठ में भीख मंगवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया है। आरोपी महिला ने कोल्ड्रिंक का लालच देकर बच्ची का अपहरण किया था। वह बच्ची के साथ लखनऊ भागने की योजना बना रही थी।

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां दो साल की मासूम का अपहरण कर उसे भीख मंगवाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और 7 दिन में बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है।

kidnap child - istock

सांकेतिक फोटो

पार्क से बच्ची लेकर भागी महिला

यह घटना 18 मार्च की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बच्ची अपनी करीब आठ साल की बड़ी बहन के साथ अंबेडकर पार्क में खेल रही थी। तभी वहां मौजूद एक महिला ने दोनों बच्चियों को कोल्ड्रिंक का लालच दिया। जिसके बाद महिला ने मौका पाते ही छोटी बच्ची को अगवा कर लिया। वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गई।

End of Feed