शहर

बिहार का मौसम (26 March 2026) Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का यू-टर्न, बारिश-आंधी और ओले का अलर्ट जारी

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26 March 2026: बिहार में आज से मौसम फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। वहीं 27-28 मार्च को पूरे राज्य में आंधी-बारिश का अलर्ट है। कल बिहार के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

Image

बिहार में आज से बारिश का दौर (सांकेतिक फोटो)

Photo : Times Now Digital

बिहार में आज का मौसम (26 March 2026): बिहारवासी आज घर से बाहर जाने से पहले छाता और रेनकोट लेकर जरूर निकले। आज राज्य का मौसम फिर से बारिश के दर्शन कराने वाला है। मौसम विभाग ने आज बिहार के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। वैसे बारिश का सिलसिला सिर्फ आज तक ही सीमित नहीं रहने वाला, बल्कि मार्च के अंत तक रिमझिम बरसात आपको देखने को मिल सकती है। IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं, जिसके प्रभाव से बिहार में 31 मार्च तक बारिश का मौसम जारी रहने की संभावना है।

बिहार में आज बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में एक या दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। इसके अलावा मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, शिवहर, अररिया और किशनगंज में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। बिहार में आज अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

बिहार में दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

27 मार्च को पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगज, मधेपुरा, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कल ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की है। साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की भी आशंका है। 28 मार्च को भी बिहार में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट है।

बिहार में तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंडक

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के मौसम में लगातर हो रहे बदलाव के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 1- 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। जिसके बाद फिर गिरावट होने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 48 घंटों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के आसार हैं। जिसके बाद रात का पारा भी बारिश के कारण नीचे लुढ़क सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!