शहर

राजस्थान का मौसम (26 March 2026) Rajasthan Weather Today: राजस्थान में 31 मार्च तक बिगड़ा रहेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश का नया दौर शुरू

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26 March 2026: राजस्थान में आज बीकानेर और जयपुर में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं 27 से 31 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी, बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने का अनुमान है।

Image

राजस्थान का मौसम (istock)

Photo : iStock

राजस्थान में आज का मौसम (26 March 2026): राजस्थान के मौसम में उलटफेर लगातार जारी है। बीते कुछ दिनों से यहां का मौसम बारिश और धूप के बीच झूल रहा है। जिसके चलते गर्मी से फिलहाल राहत बनी हुई है। लेकिन आज फिर से मौसम ने यू-टर्न लिया है। मौसम विभाग ने आज बीकानेर और जयपुर संभागों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं पूर्वी राजस्थान में मौसम शुष्क बना रह सकता है। कहीं-कहीं पर बादलों की आवाजाही भी देखने को मिल सकती है।

राजस्थान में 26 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2-3 दिनों में कई जगहों पर मौसम शुष्क ही बने रहने की संभावना है। हालांकि सीमावर्ती और शेखावटी इलाकों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। 27 मार्च को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर संभागों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

राजस्थान में 31 मार्च तक आंधी-बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से 28 से 31 मार्च के दौरान राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज आंधी-बारिश की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। 28 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावटी क्षेत्रों के जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम

राजस्थान में 29 और 30 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी आशंका है। इस दौरान तेज बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना है। 31 मार्च को बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

राजस्थान में 15 दिनों से जारी बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार बीते 15 दिनों से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। जिससे गर्मी का प्रभाव कम रहा। बुधवार को भी दोपहर बाद मौसम बदला और बीकानेर, जयपुर, जोधपुर समेत की जिलों में बादल छा गए। बीकानेर में दोपहर बाद कई हिस्सों में हल्की धूलभरी हवाएं भी चलीं और कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई। वहीं जयपुर में भी शाम के समय बारिश हुई। इसके अलावा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में भी देर शाम को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हुई। आंधी-बारिश का मौसम मार्च के आखिरी तक जारी रहने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन