Ghaziabad News : परशुराम मंदिर पर बुलडोजर एक्शन टला, श्रीकांत त्यागी के हस्तक्षेप के बाद GDA ने लिया यू-टर्न

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भगवान परशुराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी थी, लेकिन इससे पहले ही जिला विकास प्राधिकरण भारी फोर्स लेकर मौक पर पहुंचा गया। आरोप है कि मंदिर पर बुलडोजर एक्शन करने की कवायत चल रही थी, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के बाद जीडीए बैकफुट पर आ गया।

गाजियाबाद : नंदग्राम क्षेत्र में स्थित भगवान परशुराम मंदिर को लेकर चल रहा विवाद फिलहाल शांत होता नजर आ रहा है। मंदिर को हटाने की प्रस्तावित कार्रवाई पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने फिलहाल रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि स्थानीय विरोध और बातचीत के बाद प्राधिकरण ने यह निर्णय लिया है।

Parshuram temple Bulldozer action

परशुराम मंदिर पर बुलडोजर एक्शन टला

सूत्रों के मुताबिक, प्राधिकरण की टीम बुलडोजर के साथ नंदग्राम इलाके में पहुंची थी और कथित अतिक्रमण को हटाने की तैयारी कर रही थी। इस दौरान स्थानीय लोगों, मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं और कुछ सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। विरोध के चलते मौके पर कुछ समय के लिए तनाव का माहौल भी बन गया।

End of Feed