Kala Jatheri: पिता का फर्ज निभाने तिहाड़ से अपने गांव पहुंचा गैंगस्टर काला जठेड़ी, कोर्ट ने दी 7 घंटे की कस्टडी पैरोल

Kala Jatheri Custody Parole: कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी तिहाड़ जेल से कस्टडी पैरोल पर सोनीपत के जठेड़ी गांव पहुंचा। द्वारका कोर्ट ने उसे अपनी जुड़वा बेटियों के नामकरण संस्कार और धार्मिक रस्मों में शामिल होने के लिए 7 घंटे की राहत दी।

Kala Jatheri Custody Parole: कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को अदालत से बड़ी राहत मिलने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तिहाड़ जेल से उसके पैतृक गांव जठेड़ी, सोनीपत लाया गया। दिल्ली की द्वारका जिला अदालत ने उसे अपनी जुड़वा बेटियों के नामकरण संस्कार, पूजा-पाठ और अन्य जरूरी धार्मिक रस्मों में भाग लेने के लिए 7 घंटे की कस्टडी पैरोल मंजूर की है। कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, उसे सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक अपने परिवार के साथ रहने की इजाजत दी गई।

Kala Jatheri Custody Parole

अनुराधा चौधरी और बेटियों से मिलने पहुंचा काला जठेड़ी

काला जठेड़ी की पत्नी अनुराधा चौधरी ने कुछ महीने पहले जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया था। इसी खुशी में परिवार ने गांव में विशेष हवन और नामकरण का आयोजन रखा था। इस मांगलिक अवसर पर पिता की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए वकीलों के जरिए अदालत में अर्जी दाखिल की गई थी। मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए कोर्ट ने कुछ खास शर्तों के साथ यह अल्पकालिक पैरोल स्वीकार की।

End of Feed