शहर

Haridwar: गंगा में अचानक बढ़े जलस्तर ने बढ़ाई मुश्किलें, कबीर कुटीर घाट पर टापू में फंसे 21 लोगों की इस तरह बची जान

हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब कबीर कुटीर घाट पर कई श्रद्धालु टापू में फंस गए। ऐसे में, समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Image

गंगा नदी में अचानक बढ़े जलस्तर से 21 श्रद्धालु फंसे (प्रतीकात्मक फोटो)

Haridwar News: हरिद्वार में एक बार फिर गंगा नदी की लहरों का कहर देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक, कबीर कुटीर घाट (सप्तऋषि क्षेत्र) पर गंगा नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से एक बड़ा हादसा टल गया। यहां टापू पर स्नान कर रहे पुरुष, महिलाएं और बच्चे तेज बहाव के कारण बीच में ही फंस गए। सूचना मिलते ही सप्तऋषि चौकी और जल पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल गया

बताया जा रहा है कि, रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए सभी 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिनमें 10 पुरुष, 7 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। ये सभी श्रद्धालु दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय जलस्तर और बहाव का विशेष ध्यान रखें और नदी के बीच बने टापुओं या गहरे इलाकों में जाने से बचें।

पिछले साल भी जलस्तर बढ़ने से फंसे थे यात्री

वहीं, पिछले साल अक्टूबर में हरिद्वार के हरकी पैड़ी से कुछ दूरी पर गंगा नदी की मुख्यधारा में अचानक जलस्तर बढ़ने से कुछ यात्री फंस गए थे। इनमें पंजाब के रहने वाले लोग भी शामिल थे। ऐसे उस दौरान जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली, जल पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बोट के माध्यम से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गोताखोर जानू पाल, अमित पुरोहित, विक्रांत और सनी कुमार ने तेज बहाव में फंसे श्रद्धालुओं को अलग-अलग स्थानों से सुरक्षित बचाया। रेस्क्यू किए गए यात्री राहुल, अमित कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक, लकी, अरुण, शुभम चटर्जी और सौमिक मुखर्जी थे, जो पंजाब, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के निवासी बताए गए। ऐसे में, सभी यात्रियों ने जल पुलिस की सराहना की और उनके साहस व तत्परता की तारीफ में नारे भी लगाए थे।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!