खुल गया UP का सबसे लंबा हाईटेक एक्सप्रेसवे, 6 घंटे में मेरठ टू प्रयागराज; 12 जिलों में खुलेंगे निवेश-रोजगार के द्वार

Ganga Expressway Open : मेरठ से प्रयागराज तक विकसित किए गए गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में 12 जिलों के एक लाखों किसानों की जमीन अधिगृहत कर सड़क मार्ग तैयार किया गया है। दावा है कि 594 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर सफर के लिए 6 घंटे ही खर्च करने होंगे। इधर, सरकार एक्सप्रेसवे के साथ-साथ विकसित किए जा रहे इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल क्लस्टर व लॉजिस्टिक हब खोलने का प्लान तैयार कर रही है, जिससे नए निवेश व रोजगार के द्वार खुलेंगे।

हरदोई : उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर यातायात के लिए खोल दिया गया है। दिसंबर 2021 में रखी गई आधारशिला 2026 में साकार रूप ले चुकी है। 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे से व्यापक परिवर्तन के संकेत हैं। सरकारका मानना है कि अन्नदाता किसानों की उन्नति, युवाओं के रोजगार, आस्था व संस्कृति के संरक्षण तथा उत्तर प्रदेश की समृद्धि का प्रमुख माध्यम साबित होगा। मेरठ से प्रयागराज तक फैले इस आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर ने 12 जनपदों के एक लाख से अधिक किसानों के योगदान से आकार लिया है। एक्सप्रेसवे के साथ-साथ 27 स्थानों पर इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल क्लस्टर और लॉजिस्टिक हब विकसित किए जा रहे हैं, जो न केवल आवागमन को तेज करेंगे बल्कि नए निवेश और रोजगार के द्वार भी खोलेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि जिस परियोजना का शिलान्यास होगा, उसका उद्घाटन भी सुनिश्चित किया जाएगा।

Ganga Expressway Open

गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी-सीएम योगी

गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ है। 2021 में जिस एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी थी, आज वही परियोजना लोकार्पण के साथ साकार रूप ले रही है। सीएम योगी ने हरदोई की पावन धरती को भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद और नरसिंह अवतार से जुड़ी आस्था की भूमि बताते हुए कहा कि इसी पवित्र स्थल पर यह ऐतिहासिक अवसर प्राप्त होना गौरव का विषय है।

End of Feed