Badaun Accident: गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बदायूं में डबल डेकर बस खड़े ट्रक से भिड़ी

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार डबल डेकर बस खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

Badaun Accident: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार डबल डेकर बस खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में 27 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चारों ओर घायलों की चीख पुकार मच गई। आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसपर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

Badaun accident

बदायूं में भीषण हादसा

चंदोई टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा

यह हादसा इस्लामनगर थाना क्षेत्र में चंदौई टोल प्लाजा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि डबल डेकर बस लुधियाना से आ रही थी। तभी चंदौई टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बहजोई में भर्ती कराया गया, उनका प्राथमिक उपचार किया गया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

End of Feed