Ajmer News: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अरोपियों की धमकी पर खाया जहर

Ajmer News: राजस्थान में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अजमेर से नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता की पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में नाबालिग पीड़िता के पिता ने मांगलियावास थाना क्षेत्र में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की । मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की खोज शुरू कर दी है।

Gang Rape of Minor girl in Ajmer Accused Threatened to Kill Her

अजमेर में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

धमकियों से परेशान पीड़िता ने खाया जहर

थानाधिकारी सुनील टाडा द्वारा दी जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों की धमकियों से परेशान होकर 15 वर्ष की पीड़िता ने जहर खा लिया था। जहर के कारण तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता को अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने पीड़िता को छुट्टी दी। जानकारी के अनुसार, पीड़िता को जान से मारने की धमकी दिया करते थे आरोपी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता ने दुष्कर्म के मामले में अपनी मां को खुद जानकारी दी थी और उसके बाद डर में आकर उसने जहर खा लिया। मामले की जानकारी जैसे ही पिता को मिली, उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज की।

End of Feed