Thalapathy के हैं फैन तो जान लीजिए उनके गढ़ की फेमस चीजों के नाम, राजनीति ही नहीं तमिलनाडु की ये साइड भी है बेमिसाल

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) ने अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के साथ इस बार विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर एक नई पहचान बनाई है। आज हम आपको विजय के स्टेट की फेमस चीजों के बारे में बताएंगे।

Thalapathy Vijay: साउथ खासतौर से तमिल सिनेमा के जाने-माने एक्टर थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) पार्टी इस बार के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। विधानसभा की 234 सीटों में से विजय की पार्टी ने 108 सीटे जीती हैं। जोसेफ विजय चंद्रशेखर जिन्हें आज हर कोई थलपति (Thalapathy) विजय के नाम से जाना जाता है, ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 1992 में फिल्म 'नालय्या थीरपू' से की थी, जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक सुपर हिट फिल्में देकर अपने नाम का साउथ सिनेमा में परचम लहराया। एक्टर से पॉलिटिशियन बने विजय का गढ़ तमिलनाडु है, उनका जन्म चेन्नई (मद्रास) में 22 जून 1974 को हुआ। आज सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि पूरे भारत में Thalapathy के फैन हैं। ऐसे में अगर आप भी विजय के फैन हैं तो आज हम आपको राजनीति के अलावा तमिलनाडु स्टेट की उस साइड से रूबरू करवाएंगे जो आपका मन मोह लेगी।

Famous Things of Tamil Nadu

Thalapathy के स्टेट की फेमस चीजें

तमिलनाडु की मशहूर चीज़ें

मंदिरों की भूमि

तमिलनाडु को अक्सर "मंदिरों की भूमि" के नाम से जाना जाता है। यह राज्य अपने भव्य और प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। प्रमुख मंदिरों में मदुरै का मीनाक्षी अम्मन मंदिर, रामेश्वरम का रामनाथस्वामी मंदिर, तंजावुर का बृहदीश्वर मंदिर, श्रीरंगम का रंगनाथस्वामी मंदिर और तिरुवन्नामलाई का अरुणाचलेश्वर मंदिर शामिल हैं। ये मंदिर अपनी वास्तुकला, इतिहास और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध हैं।

End of Feed