हिमाचल में कैंसर पेसेंट्स को मिलेगा फ्री इलाज, महंगे टीके लगेंगे बिना 'चार्ज'; कीमोथेरेपी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्य

हिमाचल के पांवटा सिविल अस्पताल में कैंसर रोगियों के लिए मुफ्त उपचार की सुविधा की गई है। कैंसर के इलाज के लिए 42 दवाइयां मुफ्त दी जाएंगी, जिनमें ट्रैस्टुजुमाब टीका भी शामिल है। इस टीके की कीमत लगभग 40 हजार रुपये होती है और यह ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों को साल में 18 बार लगाना पड़ता है।

पांवटा साहिब: देश में बढ़ते कैंसर के मामलों को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में कैंसर मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इस कड़ी में हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब स्थित सिविल अस्पताल में कैंसर की मुफ्त इलाज की सुविधा शुरू की गई है। पांवटा सिविल अस्पताल में कैंसर के रोगियों को मुफ्त उपचार मिलेगा। राज्य सरकार द्वारा कैंसर के इलाज के लिए 42 दवाइयां मुफ्त दी जाएंगी, जिनमें ट्रैस्टुजुमाब टीका भी शामिल है। इस टीके की कीमत लगभग 40 हजार रुपये होती है और यह ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों को साल में 18 बार लगाना पड़ता है। राज्य सरकार इस मद में प्रति मरीज पर करीब 7.20 लाख रुपये सालाना खर्च करेगी।

Paonta Civil Hospital

पांवटा सिविल अस्पताल

पांवटा अस्पताल संवेदनशील अस्पताल

सिविल अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. पीयूष तिवारी ने बताया कि पांवटा अस्पताल जिले का सबसे संवेदनशील अस्पताल है, जहां चार विधानसभा क्षेत्रों के अलावा उत्तराखंड से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं। अब कैंसर के इलाज की सुविधाएं भी यहां शुरू कर दी गई हैं, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी।

End of Feed