शहर

गड्ढे में फंसी एक और मासूम की जान, सूरत में सीवर लाइन में गिरा 2 साल का बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूरत जिले में सीवर लाइन के मेनहोल में 2 साल का बच्चे के गिरने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विसेज की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन शुरू किया गया है।

Image

गड्ढे में फंसी एक और मासूम की जान

Surat News: गुजरात में सूरत जिले के वरियाव इलाके में एक 2 साल का मासूम सीवरेज लाइन के मैनहोल में गिर गया है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। बच्चे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। इस इलाके में पानी के तेज प्रवाह के कारण बच्चे के बहते हुए आगे पहुंचने की आशंका जताई गई है। स्थिति को ध्यान में रखते हुए मौके पर पहुंची सूरत फायर और इमरजेंसी सर्विसज के कर्मचारियों द्वारा 100 से 150 मीटर के क्षेत्र की जांच की है। आगे अन्य पाइपों की जांच की जा रही है।

चीफ फायर ऑफिसर बसंत पारीख ने बताया कि मैनहोल का ढक्कन किसी भारी वाहन के गुजरने से क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने बताया कि इसमें एक 2 वर्षीय बच्चा गिर गया है। बच्चे की तलाश के लिए करीब 100-150 मीटर क्षेत्र की जांच की है। बच्चे की तलाश के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन में यहां 60-70 कर्मचारी तैनात हैं।

घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चा पानी की धार के साथ आगे की तरफ बह गया है। यही कारण है कि एसएफईएस के कर्मचारियों द्वारा सभी मैनहोल को चेक किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि इस इलाके की जल निकास प्रणाली में तेज पानी और सीवरेज पानी का मिश्रण होता है, जो बच्चे की जान के लिए खतरा है। जल्द से जल्द बच्चे को खोजकर बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल बच्चे के बारे में कुछ पता नहीं लग पाया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article