शहर

'मेरे बयान को उल्टा लिया गया... हृदय में बहुत पीड़ा है', अपनी मोक्ष वाली टिप्पणी पर बोले बाबा बागेश्वर

Mahakumbh 2025: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बुधवार को मोक्ष वाली अपनी टिप्पणी पर सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में हुई मौतों को लेकर मेरे द्वारा दिए गए बयान को उल्टा लिया गया है। बता दें कि महाकुंभ में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के मौके पर संगम नोज के पास भगदड़ मचने से 30 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। जिसको लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मोक्ष वाली टिप्पणी सामने आई थी।

Image

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री

Photo : Times Now Digital

Mahakumbh 2025: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बुधवार को मोक्ष वाली अपनी टिप्पणी पर सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में हुई मौतों को लेकर मेरे द्वारा दिए गए बयान को उल्टा लिया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत दुख है, हृदय में पीड़ा है, लोगों ने उसको जो समझा है मेरा मतलब वो नहीं था।

बाबा बागेश्वर ने क्या कुछ कहा?

बाबा बागेश्वर ने कहा कि महाकुंभ में मोक्ष वाले बयान को उल्टा लिया गया है। हमारे पूरे बयान को नहीं सुना गया है। हमें बहुत दुख है। उस वक्त भी पूरे वीडियो में कहा था कि हृदय में बहुत पीड़ा है, हमको बहुत ज्यादा दुख है। बहुत ज्यादा आत्मीय कष्ट है। हमारा मंतव्य बिल्कुल भी यह नहीं था, जो लोगों ने समझा है। हमारे बयान को फिर से सुनना चाहिए...

उन्होंने कहा कि सनातन राजनीति का अड्डा नहीं है, हिंदुत्व राजनीतिक अड्डा नहीं है, महाकुंभ राजनीतिक बयान का अड्डा नहीं है। होने वाली घटना शव और शिव पर टिप्पणी करने का अड्डा नही है। महाकुंभ आस्था का अड्डा है, भरोसा का अड्डा है, संगम का अड्डा है, विश्वास का अड्डा है। उन्होंने आगे कहा कि सभी लोग हमारे बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन उन लोगों ने मेरे बयान को सुना नहीं है। इसलिए हम कुछ कह नहीं सकते हैं। वो हमारे बयान को सुनें...

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article