गुजरात : जूनागढ़ में खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, चार लोगों की मौत; चार गंभीर घायल

गुजरात के जूनागढ़ में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार कार के टकराने से चार लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जूनागढ़ : जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसा माजेवड़ी गांव के पास फोरलेन सड़क पर उस समय हुआ, जब परिवार की अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि कार में सवार एक बच्चा इस हादसे में सुरक्षित बच गया।

4 People Died in Junagadh Car Truck Accident

रोड एक्सीडेंट (फोटो-Istock)

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बनासकांठा जिले के थराद तालुका का यह परिवार अस्थि विसर्जन के लिए सोमनाथ जा रहा था। इसी दौरान माजेवड़ी गांव के पास नए बाईपास हाईवे पर उनकी कार सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

End of Feed