आंध्र प्रदेश: गहरी नींद में सो रहा था परिवार, ढह गई मकान की छत; एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के नांदयाल एक घर की छत गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। बारिश के कारण हादसा होना बताया जा रहा है।

अमरावती : नांदयाल जिले के चिन्नावंगली गांव में एक घर की छत गिर जाने के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। अल्लागड्डा के उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी शेख शरीफुद्दीन ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात मिट्टी की छत गिर जाने के कारण गुरु शेखर रेड्डी (42), उनकी पत्नी दस्तागीरम्मा, उनकी दो नाबालिग बेटियों की मौत हो गई।

End of Feed