ITBP की कमान संभालेंगे हरियाणा के पूर्व DGP, जानें कौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर

शत्रुजीत सिंह कपूर मौजूदा आईटीबीपी प्रमुख प्रवीण कुमार की जगह लेंगे जिन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का नया महानिदेशक बनाया गया है। कपूर भारतीय पुलिस सेवा के 1990 बैच के अधिकारी कपूर हरियाणा कैडर से हैं।

हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर को बुधवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया। बल के पास चीन से लगती देश की सीमा की सुरक्षा का जिम्मा है। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, कपूर मौजूदा आईटीबीपी प्रमुख प्रवीण कुमार की जगह लेंगे जिन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का नया महानिदेशक बनाया गया है।

Who is Shatrughan Singh Kapoor

शत्रुजीत सिंह कपूर बने आईटीबीपी महानिदेशक (फोटो-ट्विटर)

कौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर

भारतीय पुलिस सेवा के 1990 बैच के अधिकारी कपूर हरियाणा कैडर से हैं और उन्हें पिछले साल अक्टूबर में आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की कथित आत्महत्या के विवाद के बाद छुट्टी पर भेजा गया था। उस समय वह हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद पर तैनात थे।

End of Feed