Agra News: भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी मेहमान, ताजमहल के पीछे यमुना में किया गणपति विसर्जन, देखें Video

Agra News: आगरा में ताजमहल के पीछे स्थित दशहरा घाट पर विदेशी पर्यटकों ने गणपति बप्पा की प्रतिमा को श्रद्धाभाव के साथ यमुना में विसर्जित किया। विदेशी मेहमानों की इस भागीदारी ने घाट पर मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।

Agra Ganpati Visarjan: ताजमहल के पीछे स्थित दशहरा घाट पर गणपति विसर्जन के दौरान एक अनोखा और मनमोहक नजारा देखने को मिला। यहां भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के रंग में विदेशी पर्यटक भी रंगे नजर आए। विदेशी मेहमानों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का यमुना नदी में विसर्जन किया।

agra ganpati visarjan

यमुना के दशहरा घाट पर विदेशी पर्यटकों का गणपति विसर्जन

गणपति विसर्जन के दौरान घाट पर मौजूद लोगों के बीच विदेशी पर्यटकों की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही। पर्यटकों ने भारतीय परंपरा के मुताबिक गणपति बप्पा को विदाई दी और धार्मिक आयोजन में भाग लिया। इस दौरान उनके चेहरे पर उत्साह और श्रद्धा का भाव नजर आया।

End of Feed