Bihar News: नेपाल की बाढ़ के साथ गंडक नदी में पहुंचीं अज्ञात मछलियां, प्रशासन बोला- न पकड़ें, न खाएं!

नेपाल की बाढ़ के बाद गंडक नदी में 10 से 90 किलो तक की अज्ञात और असामान्य मछलियां मिलने की सूचना पर बगहा प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। लोगों से ऐसी मछलियों को पकड़ने, खरीदने-बेचने और खाने से बचने की अपील की गई है।

पटना : बगहा में नेपाल की बाढ़ के बाद गंडक नदी के तेज बहाव के साथ बहकर आ रही अज्ञात और असामान्य मछलियों को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। लोगों से अपील की गई है कि ऐसी मछलियों को न पकड़ें, न खरीदें-बेचें और न ही उनका सेवन करें।

Gandak River Flood Unknown Giant Fish

बाढ़ के बाद गंडक में ‘अनजान’ मछलियों का खतरा

दरअसल, वाल्मीकिनगर से धनहा तक गंडक नदी के किनारे बड़ी संख्या में लोग मछलियां पकड़ रहे हैं। इस दौरान नदी में 10 से 90 किलो तक वजन वाली बड़ी और पहचान में न आने वाली मछलियां मिलने की सूचना सामने आई है।

End of Feed